रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ ने साइंस कॉलेज हॉस्टल के सामने स्थित बंद सड़क को पुनः खोलने की मांग उठाई है। संघ के प्रांताध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवं महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रेलवे आरक्षण केंद्र और विप्र कॉलेज जाने वाली यह सड़क पिछले 50 वर्षों से आम लोगों के लिए खुली थी, जिसे कुछ माह पूर्व साइंस कॉलेज प्रशासन द्वारा गेट लगाकर बंद कर दिया गया।संघ के अनुसार सड़क बंद होने से सुंदर नगर, अश्वनी नगर, डगनिया, रायपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं, पालकों और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अब साइंस कॉलेज के सामने की मुख्य सड़क से आमानाका होते हुए लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे समय के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की अतिरिक्त खपत भी हो रही है।पेंशनर्स संघ ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा भी हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल एवं गैस की बचत करने तथा सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की अपील की गई है। ऐसे में सड़क बंद रखना आमजन की सुविधा और ईंधन बचत के उद्देश्य के विपरीत है।संघ ने यह भी सवाल उठाया कि वर्तमान में साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित मीना बाजार और डिज्नीलैंड जैसे आयोजन के लिए उक्त गेट को रात 11 बजे तक खोले जाने की तैयारी की जा रही है, तो फिर विद्यार्थियों, पालकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसे स्थायी रूप से क्यों नहीं खोला जा सकता।प्रदीप मिश्र ने बताया कि सड़क बंद होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों को भी भारी असुविधा हो रही है। इस संबंध में रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, महापौर मीनल चौबे तथा जोन-5 आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क को पूर्ववत स्थायी रूप से खोलने की मांग की गई
