पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 23 मई को अधिकांश वार्डों में नहीं आएगा नल का पानी

पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में मुख्य नल जल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 23 मई को अधिकांश वार्डों में नलों से पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाइप लाइन में आई खराबी को सुधारने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी दिनभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक पाइप लाइन पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी।

नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नगर के अधिकांश वार्डों में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। हालांकि वार्ड क्रमांक 7, 13, 14 एवं 15 में नल जल की आपूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी

।नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करें तथा असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें। पाइप लाइन सुधार कार्य लगातार जारी है और जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *