जिले के कुछ चालू किसानों का बड़ा कारनामा दो जगह पंजीयन कराकर ले रहे दोहरा लाभ ,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,✍️

राजिम(पांडुका) गरियाबंद जिले में लगभग 134 ऐसे किसान है जो दो जगह धान का पंजीयन करवा कर समर्थन मूल्य में दो जगह धान बेचकर बड़ा लाभ ले रहे है। और ,,इस प्रकार शासन प्रशासन की आंख में धूल झोंककर सरकार को लाखों का चूना लगा रहे हैं।वा धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा किया जा रहा है । हैरानी की बात यह है कि एक किसान,एक खसरा नंबर , एक उत्पादन हो रहा है।तो दो जगह धान की बिक्री कैसे होती है। कही व्यापारीयो का धान तो नहीं खपा रहे। यह चौंकाने वाली खबर आरटीआई के माध्यम से पता चला है। जिसमें गरियाबंद जिले के लगभग 134 किसान और छुरा ब्लॉक के लगभग 27 किसान इस मजेदार योजना का लाभ पिछले कई वर्षों से ले रहे हैं जिसकी जानकारी विभाग के कुछ अधिकारियों को तो है पर सरकार को चुना लगाने में यह विभाग के अधिकारी उनकी मदद करें रहे है इसके बदले उनको भी कुछ फायदा हो रहा होगा। बात करते हैं

उन किसानों की जो पिछले कई वर्षों से दो जगह पंजीयन करवा कर अपने एक खसरा नंबर से दो जगह धान बेचकर मालामाल हो रहे हैं।छुरा वा फिंगेस्वर ब्लॉक सहित जिले के ये समृद्ध किसान यह खेल सालों से खेल रहे हैं। जिसमें पांडुका अंचल के एक ग्राम पंचायत के 9 किसान शामिल हैं ।और इस खेल का मास्टर माइंड भी इन्हीं में से एक है।जो अपने और अपने परिवार वालों लाभ पहुंचा रहा है। आने वाले समय में इन किसानों की नाम ,खसरा नंबर, दो जगह बेचने की पूरी कहानी और पूरा खेल खुलकर सामने आएगा किस तरह दोनों जगह पंजीयन करवा कर मजे कर रहे हैं जबकि जिले में कई ऐसे किसान जो धान खरीदी के समय अपनी कमाई का एक एक दाना बेचने के लिए चक्कर काटते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *