आर्य नगर दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, इलाके में सनसनी

पति-पत्नी फांसी पर लटके मिले, दो बच्चे मृत पाए गए


सुसाइड नोट मिलने से पारिवारिक विवाद की आशंका

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार मौके पर पति-पत्नी गोविंद साहू (45 वर्ष) चंचल साहू (40 वर्ष) फांसी पर लटके हुए मिले। वहीं उनके पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) और पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) मृत अवस्था में कमरे में पड़े मिले।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल यूनिट की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *