रायपुर। प्रदेश में गर्मी ने अब अपने तेवर और तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित कुल 15 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चल सकती है।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का अलर्ट, 15 जिलों में लू चलने की चेतावनी
