पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 4 के रिक्त सदस्य पद के लिए दाखिल पांच नामांकनों में से गुरुवार को नरेंद्र गायकवाड़ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी शेष रह गए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।
निर्वाचन अधिकारियों द्वारा भूपेंद्र को ब्लैक बोर्ड, चंदन सिंगौर को बरगद का पेड़, सुरेंद्र साहू को झोपड़ी तथा उर्वशी शैलेश साहू को ट्रैक्टर चलाता किसान छाप चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया।
इधर पंचायतों में पंच पद के लिए कई वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ है। ग्राम पंचायत तुलसी वार्ड क्रमांक 1 से दीपराज यदु, ग्राम पंचायत माणिकचौरी वार्ड क्रमांक 10 से टेकराम कोटकोटा, ग्राम पंचायत गातापार वार्ड क्रमांक 11 से श्यामलाल विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सुरपा वार्ड क्रमांक 1 से धर्मिण मार्कण्डेय तथा ग्राम पंचायत कसही वार्ड क्रमांक 1 से पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
वहीं ग्राम पंचायत गोंडपेंडरी वार्ड क्रमांक 11 में आयुष वर्मा को सीढ़ी एवं गणेश राम निषाद को फावड़ा छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भनसूली वार्ड क्रमांक 17 में मुकेश साहू को सीढ़ी तथा वेदप्रकाश निर्मल को फावड़ा चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया।
