पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन रहा। चुनाव के लिए कुल पांच अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। इनमें से नरेंद्र गायकवाड़ ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
बताया गया कि नरेंद्र गायकवाड़ ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू के समर्थन में अपना नाम वापस लिया है। नाम वापसी के दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, तिहारु बघेल, यशवंत जांगड़े, महेंद्र कुर्रे एवं भगवान दास लहरे उपस्थित थे।
