गजेंद्र साहू को बनाए गए,, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,

पांडुका। जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर ग्राम सरकडा के गजेन्द्र साहू की नियुक्ति पर समस्त कांग्रेस परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष जताया है। उनकी इस नियुक्ति पर सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। गजेन्द्र साहू बहुत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने, संगठन को मजबूत बनाने एवं आमजन की समस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं पार्टी के प्रति अटूट समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग विभाग और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होकर समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद करेगा तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अपने कुशल नेतृत्व, मेहनत एवं अनुभव के बल पर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और पार्टी को मजबूती देने का कार्य निरंतर करते रहेंगे। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए क्षेत्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं वा शुभ चिंतकों ने बधाई एवं शुभकांमनाए दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *