जनपद उपचुनाव : उर्वशी साहू ने समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन

  • स्वर्गीय पति अधूरे कार्यों को पूरा करना मेरी प्राथमिकता — उर्वशी साहू


पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक–04 के उपचुनाव के लिए आज नाम निर्देशन पत्र जमा करने का अंतिम दिन रहा। उपचुनाव में कांग्रेस ने दिवंगत जनपद सदस्य स्वर्गीय शैलेश साहू की पत्नी श्रीमती उर्वशी साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है।
आज श्रीमती उर्वशी साहू ने जनपद क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


इस दौरान श्रीमती उर्वशी साहू ने कहा कि उनके स्वर्गीय पति ने क्षेत्र की जनता की सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी और उन्हीं के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वे चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का जो स्नेह और समर्थन उन्हें मिल रहा है, उससे वे अभिभूत हैं। जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी मोनू साहू, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, भरत वर्मा, महेंद्र साहू, थानेश्वर यदु, रामशरण बंधे, जय साहू,अहेंद्र चेलक, अनिल सरसिहा, मोहन सिंगौर, द्वारिका वर्मा, विकाश वर्मा आर्यन साहू, सुरेखा साहू,लक्ष्मी बंजारे,यमुना साहू,ललिता वर्मा,
दिव्या वर्मा सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *