बिजली गिरने से युवक घायल, सेलूद अस्पताल में भर्ती


पाटन। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ जमकर बारिश हुई। इसी दौरान ग्राम कुम्हली में नहर के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हली निवासी सुनील यादव (23 वर्ष) नहर के पास मौजूद था, तभी तेज गर्जना के बीच अचानक गाज गिर गई। बिजली की चपेट में आने से युवक दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर पर चोट आई है।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को सेलूद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *