उमस और चिलचिलाती धूप से मिली राहत, सुबह में ही छाया शाम जैसा नजारा


पाटन। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी, उमस और चिलचिलाती धूप से लोगों को गुरुवार सुबह राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह बदल गया। दिन की शुरुआत ही शाम जैसे मौसम के साथ हुई और सड़कों पर अंधेरा सा माहौल नजर आया।
सुबह से हो रही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। हालांकि अचानक बदले मौसम के कारण आज जिन घरों में शादी और मांगलिक कार्यक्रम हैं, वहां लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। बारिश और कीचड़ की वजह से आवागमन तथा तैयारियों में परेशानी होने की आशंका बनी हुई है।
मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन अचानक बदले मौसम ने राहत पहुंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *