सिहावा से नगरी मुख्य मार्ग पर सोनामागर के पास पुल धंस गई


धमतरी। जिले के नगरी, सिहावा इलाके में सिहावा से नगरी मुख्य मार्ग उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब मुख्य मार्ग में सोनामगर के पास बने काफी पुराने (ब्रिटिश जमाने) का पुल के बीचों बीच सड़क का बड़ा हिस्सा भसक गया। 
बताया गया कि घटना मंगलवार की सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच की है। इस घटना के कुछ मिनट पहले बड़ी गाड़ी 10 चक्का उसी पुल से होकर गुजरा था। वहीँ मुख्य मार्ग होने के वजह रोजाना इस मार्ग से सैकड़ों लोग गुजरते है।
बुजुर्गों की माने तो यह पुल का निर्माण ब्रिटिश जमाने में हुआ था। इस रोड पर जगह-जगह गड्ढे भी है। साथ ही बीते कई वर्षों से इसका मरम्मत भी नहीं हुआ है, जिसके चलते पुल के बीच का सड़क का हिस्सा भसक गया।
बताया जाता है कि इस पुल के बीच रोड का निर्माण लगभग 100 वर्ष ब्रिटिश जमाने में किया गया था। फिलहाल मौके पर पीडब्ल्यूडी और पुलिस विभाग की टीम पहुँच कर मार्ग ब्लॉक कर परिवर्तित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *