पाटन। दुर्ग जिला के पाटन ब्लाक के ग्राम बटंग( अमलीडीह) ल के किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित वॉट्सएप चैट वर्चुअल कैंप में जुड़े ।
जिसमे उगेंद्र पांडेय कृषि विशेषज्ञ और रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) प्रोग्राम में शामिल हुए। इस वर्चुअल प्रोग्राम में सभी किसान वॉट्सएप के माध्यम से अपने घर में रह कर, किसानी संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए। ग्राम निवासी महेंद्र, दीपक, रोहित साहू, दुर्गेश और अन्य किसान भी शामिल थे।साथ ही किसानो ने धान के पीले होने की समस्या व तना छेदक और खाद व कीट बीमारी इत्यादि नियंत्रण के बारे में चर्चा किए।
उगेद्र जी ने किसानों द्वारा पुछे प्रश्नों का उत्तर एक एक कर के समस्या का निवारण दिए।
साथ ही किसानों ने अपने फसलों में लगने वाली कीट रोग व खाद इत्यादि के बारे में फोटो, ऑडियो और टेक्स्ट के माध्यम से जानकारी ली, किसानों ने आगामी मौसम के बारे में भी जानकारी ली। पांडेय जी ने किसानो को धान में काई से बचने के लिए नीला थोथा का प्रयोग करने की सलाह दी जिसे खाद, वायु व प्रकाश अच्छे से मिलते रहे। साथ ही मिथलेश साहू द्वारा किसानो को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
