सेनेटरी पैड के उपयोग से महिलाओं में होने वाली आंतरिक बीमारियों से बचा जा सकता है

? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर। महिला सरपंच श्रीमति बिंदिया सुधीर अग्रवाल के द्वारा अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के145 महिलाए एवं किशोरी बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड प्रदान किया गया। इस संबंध में सरपंच श्रीमती बिंदिया सुधीर अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि (कोविड-19) कोरोनावायरस के चलते आर्थिक स्थिति से पूरा देश,राज्य जूझ रहा है। जिसके कारण जिस भी परिस्थिति में लोगों का सेवा कर सके। शासन प्रशासन से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा सेवा व सहयोग में लगा हुआ है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश लगातार शासन प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। पीरियड के दौरान सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।सफाई का ख्याल नहीं रखने से इंफेक्शन होने का डर बना रहता है।समय पर पैड चेंज करना जरूरी है। बिना हाथ धोए पैड चेंज ना करें।डिस्पोज करते समय अच्छे से लपेट कर कूड़ेदान में डालें। सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल करने से महिलाओं में होने वाली आंतरिक बीमारियों से बहुत हद तक बचा जा सकता है। सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से सरपंच श्रीमति बिंदिया सुधीर अग्रवाल, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक रजनीकांता, ब्लॉक समन्वयक साहमनी नेताम, मितानिन प्रशिक्षक निरुपमा साहू, मितानिन लता सोनी, दीपांजलि सोनी, जलंदा नायक, चिंतामणि साहू, उमा नायक,दुसान्ती दास, चंद्रकला सोनी, सरोजिनी वैष्णव सहित किशोरी बालिकाओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *