मिनीमाता ने छुआछूत और कुरूतियो को दूर करने जीवन समर्पित कर दिया-जयश्री वर्मा

पाटन। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त की अटल बाजार सेलूद स्थित मिनीमाता के प्रतिमा में स्थानीय सतनामी समाज द्वारा मालार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा ने कहा कि मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद थीं। समाज में पिछड़ापन और छुआछूत जैसी तमाम कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। बिल्कुल सामान्य और मध्मवर्गीय परिवार से होने के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंध बन गए थे। राज्य की जनता मिनीमाता को राजमाता जैसा सम्मान देती थी। छत्तीसगढ़ के लोग मिनीमाता से इतना प्यार करते हैं कि आज भी प्रदेश सरकार उनके सम्मान में हर वर्ष महिलाओं के विकास के क्षेत्र में काम करने वालों को ‘मिनीमाता सम्मान’ देती है। छत्तीसगढ़ का विधानसभा भवन भी उनके नाम पर ही बना है। इस अवसर पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, जनपद सदस्य पाटन खिलेश मारकंडे, पंच किरण जोशी, सेवालाल आंनद, द्वारिका कुर्रे,चेतन जोशी,पुनीत कुर्रे,लखन चंदेल,ईश्वरी बघेल,चंदन जोशी,दयाराम सोनवानी,डेविड चंदेल सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *