महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील का असर अब नजर आने लगा है। इसी कड़ी में पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू मंगलवार को सेवा सहकारी समिति सम्हर में आयोजित किसानों की आवश्यक बैठक में अपने सुरक्षा कर्मी गोविंद सिंह एवं टिकेश यादव के साथ सायकल से पहुंचे।
भीषण गर्मी के बावजूद सायकल से बैठक में पहुंचकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। किसानों के साथ आयोजित बैठक में कृषि एवं सहकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
ईंधन बचत का संदेश: सुरक्षा कर्मियों के साथ सायकल से पहुंचे पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू
