पोंड के महिलाओं ने हाइवे पर किया पानी के लिय चक्काजाम,,,3 बोर खनन की अनुमति के बाद हटे,,,ग्रामीण

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

,पाण्डुका/भीषण गर्मी में पानी की समस्या ग्राम पंचायत पोंड में हर साल देखी जाती और यहां इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है धीरे-धीरे समस्या बढ़ती ही जा रही है जिस पर ग्राम पंचायत पोंड और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग विफल नजर आ रहा है।और इस समस्या के समाधान आज कल होगा करके ग्रामीण आस लगाए देखते रहे। पर सब्र का बान टूटा और ग्राम पंचायत पोंड के डोंगरी पारा के सैकड़ों महिलाओं ने नेशनल हाईवे देवभोग मार्ग में 1 घंटे तक का जाम किया महिलाओं ने अपने घर से बर्तन गुंडी, बाल्टी आदि लेकर सड़क पर बैठ गए 1 घंटे तक राहगीर परेशान होते रहे और कहा कि जब तक इस समस्या के समाधान नहीं होता तब तक आगे भी यह चक्का जाम की स्थिति जारी रहेगी फिलहाल 1 घंटे के लिए जाम किया गया है।

और चेताया गया है। अगर समस्या समाधान नहीं होता तो आगे चलकर या चक्का जाम की स्थिति गंभीर होगी बता दे कि डोंगरिपारा में दर्जनों बोर खुदाई किए गए पर एक भी बार खनन सक्सेस नहीं हुआ है।लाखों की लागत पानी टंकी का निर्माण किया गया है पर।वो भी सुखा है।मौके पर पहुंचे अधिकारों ने तीन बोर खनन कीअनुमति दी है। महिलाओं ने बताया कि हम जिला प्रशासन को सुझाव देते हैं कि।कुकदा डैम में पाइप लाइन से पानी की व्यवस्था की जाय तो पानी की गंभीर समस्या हल होगा,, बीच में जल संसाधन विभाग द्वारा निस्तारी के लिए पानी छोड़ा गया था वह भी अंचल के कई ग्रामों के तालाबों तक नहीं पहुंचा और व्यर्थ ही हजारों लीटर पानी बर्बाद कर दिया गया । अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी-बड़ी बातें केवल ऑफिस तक ही सीमित रहता है जो गांव के तालाब तक पानी नहीं पहुंचा पा रहा है।इन विभागों के बड़बोले अधिकारी बड़ी बड़ी बाते कर डींगे हांकने में माहिर है।मौके पर जिला पंचायत सीईओ एवंलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी पहुंचे थे जिन्होंने ग्राम पंचायत में तीन नग बार खोदने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर चक्का हटाया गया।

,,,,वही बारे में जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी ने बताया कि मैं खुद बीजेपी का नेता हूं। प्रदेश में हमारी सरकार है।छुरा जनपद उपाध्यक्ष हु पर मेरे यहां खुद अधिकारी नहीं सुन रहे हैं जल संसाधन विभाग के अधिकारी को पानी निस्तार के लिए कई बार बोला गया है बीच में पानी छोड़ा था पर आज तक पानी कई ग्राम पंचायत के तालाबों में नहीं पहुंचा है यहां हम जैसे नेताओं की अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो आम जनता की कैसे सुनेंगे और ऐसे अधिकारी को यहां से हटाया जाए और एक अच्छे अधिकारी को जो आम जनता की समस्या के सुन उन्हें लाकर बैठाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *