विश्व रेड क्रॉस दिवस में सुरज साहू को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

भिलाई। 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस United in Huminity के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छ ग राज्य शाखा द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑडोटोरियम मेकाहारा चिकित्सालय रायपुर में राज्य में रक्तदान में उत्कृष्ट सेवा कार्य मानव सेवा एवं रेड क्रॉस गतिविधियों में आपके उत्कृष्ट योगदान करने के लिए सुरज साहू को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाले अतिथिगण प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव , रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमेन तोमन साहू , पूर्व विधायक कवर्धा सिया राम साहू,अधिवक्ता तुलसी साहू, विशंभर साहू, जिला अध्यक्ष खैरागढ़ साहू समाज, आदि उपस्थित रहे।

सुरज साहू पिछले 15 वर्षों से रक्तदान महादान सेवा कार्य में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे है। सुरज रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ संस्था के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा कार्य कर रही है। संस्था को अलग अलग राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय अवार्ड , राजस्थान हनुमान गढ़ ओडिसा में राज्यपाल के हाथों मिल चुका है।पूर्व में राजिम माता सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री के हाथों 2022 में मिल चुका है। संस्था के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश में सहयोगी संस्थाओं के द्वारा प्रतिदिन 10 से 15 लोगो की मदद रक्त दान सेवा कार्य में किया जाता है जिसमे सिक्लिन और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चो को नि शुल्क रक्त दिया जाता है संस्था प्रमुख रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ एवम रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगो को स्वास्थ सेवाओं के साथ जोड़ रही है। संस्था समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करते रहते है। आगामी 14 जून को प्रदेश स्तरीय रक्तदान शिविर किया जाना है। संस्था वृद्धा आश्रम अनाथ आश्रम ब्लाइंड स्कूल में जरूरत के हिसाब से सेवा कार्य करते रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *