देवादा में मुक्तिधाम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन

पाटन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन धरा ग्राम देवादा में शमशान घाट स्थित मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण कार्य 4.79 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा, उपसरपंच सोहन साहू, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र निर्मल, प्रेमलता वर्मा, सरोज वर्मा, रेणु वर्मा, मनहरन जोशी, पुष्पा यादव, तीरथ साहू, आलोक वर्मा, रामबाई ठाकुर, सरीता साहू, शीला वर्मा, सुनीता धीवर, शिवबती, प्रताप निर्मल, पूरन देशलहरा, बसंत सोनवानी सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *