देवभोग- कुम्हडई कला झाखरपारा सड़क हादसा में एक घायल

? रिपोर्ट अमित कुमार सोनवानी

देवभोग। झाखरपारा सड़क में फोकटपारा में बीच सड़क में छोटे बच्चे खेलते हुए अचानक सड़क पर आ गए। जिनको बचाने के लिये मोटर सायकिल सवार ने अपनी जान की परवाह किये बगैर अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे मोटर सायकिल सवार को पैर में गंभीर रूप से चोट लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलीमुडा के रोजगार सहायक अपने पति के देवभोग से मोटर सायकिल में अपने घर फुलिमुडा जा रहे थे, तेल नदी पार करने के बाद झाखरपारा रोड़ फोकोटपारा के बीच अचानक बच्चें आ जाने पर दो पहिया वाहन चालक के द्वारा आगे पीछे के दोनों ब्रेक लगाने पर गाड़ी से पति-पत्नी दोनों गिर पड़े। ग्रामीणों दोनो की मदद के लिये पहुंचे तो देखे की रोजगार सहायक के पति का एक पैर टूट गया है। ग्रामीणों द्वारा मदद के लिये 108 को कॉल किया गया। लेकिन काफी देर बाद भी कोई रिप्लाई नही मिलने पर महिला द्वारा अपने पति को इलाज के लिये निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *