? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 07 किलोमीटर दुर ग्राम कोनारी जाने वाले मार्ग में मुख्य मार्ग के किनारे पुल के नजदीक आज मंगलवार को एक ग्रामीण की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।मामले की जानकारी मैनपुर थाना में दिया गया और मैनपुर पुलिस मौके पर पहुचकर मामले पर मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है, वही देर शाम होने के कारण कल बुधवार को मृतक की पोस्टमार्डम हो पाऐगा।
मैनपुर थाना प्रभारी भुषण चन्द्राकर से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मैनपुरकला निवासी पुरूषोत्तम यादव पिता बलीराम यादव उम्र लगभग 45 वर्ष आज सुबह घर से शराब पीकर निकला था और मैनपुर से लगभग 06-07 किलोमीटर दुर कोनारी मार्ग सडक किनारे ग्रामीण की लाश मिली है। आने जाने वाले लोगो ने ग्रामीण को सडक किनारे सुबह से रास्ते में सोए हालात में देख रहे थे लेकिन शराब पीया हुआ समझकर किसी ने भी उसे नही उठाया लेकिन शाम तक नही उठने पर नजदीक जाकर ग्रामीणों ने देखा तो ग्रामीणों को मृत होने की शंका हुई और इसकी जानकारी मैनपुर थाना में दी गई ।
मैनपुर एसडीओपी पुलिस रूपेश कुमार डांडे , थाना प्रभारी भुषण चन्द्राकर, ए.एस.आई सुरेश निषाद व पुलिस के जवान मौके पर पहुचकर मामले पर मर्ग कायम कर पंचनामा किया गया और मामले की जांच किया जा रहा है देर शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्डम नही हो पाया है कल बुधवार को पोस्टमार्डम होगा।
