चार्जिंग में चढ़े मोबाइल से कर रही थी बात,,, मोबाइल फटने से… मां सहित दो बच्चों की मौत,,,


तमिलनाडु। मोबाइल फोन जितना सुविधाप्रद है, उतना ही ज्यादा घातक। इस संबंध में आए दिन कोई ना कोई खबर देश के अलग-अलग हिस्सों से मिलती रहती है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला तमिलनाडू के करूर इलाके में से सामने आ रही है, जहां मोबाइल की वजह से दो बच्चों सहित मां की मौत हो गई है। इस दिलदहला देने वाली घटना में बात जो सामने आ रही है, उसके मुताबिक फोन काटते ही धमाका हुआ था।
जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय मुथूलक्ष्मी का मोबाइल चार्जिंग पर लगा था और वह फोन सुन रही थीं। उसने जैसे ही कॉल काटा, मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने के बाद मुथूलक्ष्मी आग में झुलस गईं। इस दौरान कमरे में 3 वर्षीय रनजीत और 2 वर्षीय दक्षित भी मौजूद थे। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मुथूलक्ष्मी और बालकृष्ण की छह साल पहले शादी हुई थी और दोनों पिछले कुछ सालों से करूर में रह रहे थे। दोनों खाने का स्टॉल चलाते थे, लेकिन कर्ज बढ़ने के बाद बालकृष्ण ने परिवार को छोड़ दिया था। मुथूलक्ष्मी अकेले ही परिवार का बोझ उठा रही थी, लेकिन कोरोना ने उसकी कमाई कम हो गई थी और परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। घटना सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *