खबर हेमंत तिवारी,,,,,,
राजिम- राजधानी रायपुर से देवभोग नेशनल हाईवे पर स्थित कोपरा बस स्टैंड के पास लाखों की लागत से लगी हाई मास्क लाइट बीते दिनों आय मंत्री के दौरे के बाद फिर बंद हो गई है। मंत्री के आगमन पर चार दिन तक जगमगाने वाली ये लाइट उनके जाते ही बंद पड़ गई। अब रात होते ही पूरे हाईवे पर अंधेरा पसर जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले सप्ताह मंत्री के प्रवास के दौरान हाई मास्क लाइट को आनन-फानन में चालू किया गया था। चार दिन तक लाइट जगमगाती रही, लेकिन मंत्री के जाते ही बत्ती गुल हो गई। नेशनल हाईवे का यह हिस्सा रात में पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहता है। हाईवे किनारे लगे बिजली के कुछ खंभों पर स्ट्रीट लाइट तो जल रही है, लेकिन हाई मास्क लाइट के बंद होने से मुख्य चौराहे पर अंधेरा रहता है।
कोपरा बस स्टैंड नेशनल हाईवे पर होने से यहां दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है। रात में अंधेरे के कारण दूर से आ रहे वाहन चालकों को परेशानी होती है। बस स्टैंड पर उतरने वाले यात्रियों को भी अंधेरे में ठोकरें खानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। नगर पंचायत कोपरा के
पार्षद शिवम सिन्हा ने बताया कि मंत्री जी आए तो चार दिन लाइट जली, सफाई भी चका चल किया गया पर मंत्री।के जाते ही बंद कर दी। क्या आम जनता के लिए उजाला जरूरी नहीं है? नहर पंचायत सिर्फ वीआईपी के लिए काम करता है।

हाई मास्क लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी जिस विभाग, नेशनल हाईवे और विद्युत विभाग की है। लेकिन लाइट बंद होने के चार दिन बाद भी किसी विभाग ने सुध नहीं ली है। अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा।
नगरवासियों और राहगीरों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे पर स्थित हाई मास्क लाइट को तत्काल चालू कराया जाए। साथ ही इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि सिर्फ वीआईपी मूवमेंट के दौरान ही लाइट न जले।
