खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,✍️✍️
राजिम(पाण्डुका) छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री राम लला दर्शन योजना अंतर्गत प्रशासन के कर्मचारीयो की देखरेख में सफल वा सुखद यात्रा कराया जा रहा है।जिसके तहत 6 मई को रायपुर संभाग से लगभग 850 दर्शनार्थियों का जत्था काशी विश्वनाथ और श्री राम लला का दर्शन के लिए निकले हैं। जिसमें गरियाबंद जिले लगभग 94 श्रद्धालु शामिल होकर बनारस काशी विश्वनाथ बहुचकर दर्शन किए पर 8 मई की सुबह अयोध्या वापसी के लिय बनारस स्टेशन पहुंचने से पहले छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत ख़डमा निवासी बुजुर्ग दुलेश्वरी बाई साहू का ढाई हजार कही खो गया।

पैसे का अचानक खो जाने से बुजुर्ग बहुत दुखी हो गई और बिना हाथ में पैसे के घर के लिय क्या सामान खरीदूंगी सोचकर मायूस हो गई और दुखी मन से बैठी दुलेश्वरी ने अपना दुखड़ा ट्रेन में बैठे बाकी साथियों को बताई जिसके बाद गरियाबंद जिले के बैठे दर्शनार्थियों ने बुजुर्ग महिला की आर्थिक मदद करने का मन बनाया और सभी लोगों ने लगभग 15 सौ रुपए चंदा कर दुखी बुजुर्ग महिला को दी जिस पर बुजुर्ग महिला की चेहरे पर खुशी लौटी और बुजुर्ग महिला ने धन्यवाद देते हुएं अब इन पैसों से नाती पोता वा परिवार के लिय कुछ सामान खरीद पाऊंगी।

इस सहयोग में जिला नोडल अधिकारी के ,के कृषाणु, उप सरपंच नागेश तिवारी ,तुलाराम साहू हरिश्चंद्र साहू,हेमंत ध्रुव ,नंदकुमार विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी,ओमप्रकाश साहू,झम्मन लाल सेन,पूर्णिमा कंवर,चमेली यादव, हेमीन यादव,आदि दर्शनार्थियों ने आर्थिक सहयोग कर ,मानवता की मिसाल वा सहयोगात्मक भावना का परिचय दिया।
