दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा खाम्भाठा का जर्जर रपटा


? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर। मैनपुर से लगभग 05 किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत देहारगुडा के आश्रित ग्राम खाम्भाठा जाने वाला मार्ग में लाखो रूपये के लागत से रपटा का निर्माण चार वर्ष पहले किया गया था लेकिन तीन वर्ष पहले रपटा भारी बारिश में टुटकर बह गया तब से लेकर अब तक यहा के ग्रामीण लगातार नया पुल निर्माण की मांग कर रहे है लेकिन इस ओर शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है और अब यहा रपटा की हालत बेहद जर्जर हो गया है आए दिनों लोग इसमें गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहे है, ग्राम पंचायत देहारगुडा व खाम्भाठा के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि इस जर्जर रपटा के स्थान पर नया पुल की निर्माण किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *