गरियाबंद जिले में आज फिर दो कोरोना पॉजिटिव मिला

? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। जिले में आज फिर दो कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज दीवानमुडा गांव के हैं। यह वही दीवानमुडा गांव हैं जहां पहले ही 7 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। 
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने जानकारी देते हुए बताया कि देवभोग विकासखण्ड के दीवानमुडा से 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनो को जिला अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
बतादे कि दीवानमुडा गांव जिले का हॉट स्पॉट सेंटर बनता जा रहा है। गांव में अब तक कुल 9 मरीज पॉजिटिव हो चुके है। पिछले कुछ दिनों से गांव में संक्रमित मरीजो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *