नक्सल उन्मूलन अभियान जारी,,

कांकेर/ नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पी.सुन्दरराज (भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर संजीव शुक्ला पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के मार्गदर्शन में एम.आर. आहिरे पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेषन कांकेर के पर्यवेक्षण में 10 अगस्त को अंर्तजिला संयुक्त अभियान बलसाम-37 के तहत् जिला कांकेर/ कोण्डागांव की बीएसएफडी आरजीएसटीएफ की संयुक्त 07 टीम थाना कांकेर, आमाबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मलांजकुडुम, पुसाघाटी, मातेंगा, उसेली, तुमसनार, डुवाल, एटेगांव व जिला कांकेर/ कोण्डागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली गस्त सर्चिग पर रवाना हुई थी। गस्त सर्चिंग के दौरान 10 अगस्त को शाम लगभग 5 बजे कांकेर/ कोण्डागांव के बॉर्डर जिला कांकेर सीमा के समीप क्षेत्र में कांकेर पुलिस की डीआरजी-02 $ एसटीएफ (ब्रेवो-08) टीम को देखकर पहले से घात लगाये नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया।
डीआरजी-02 एसटीएफ (ब्रेवो-08) कांकेर पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया। नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल/पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *