दुर्ग। जिले में कोरोना का कहर जमकर दिखने लगा है । आज एक महिला की मौत के साथ दिन भर में कुल 90 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है । आज की महिला की मौत के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है ।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज देर रात तक कुल जिले से 90 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है यह मरीज शहरी और ग्रामीण सभी जगह से आ रहे हैं इसके अलावा आज सुबह सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती 64 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई जिसे कल ही अस्पताल में हृदय रोग के कारण भर्ती किया गया था इस मौत के साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कारण 23 लोगों की मौत हो चुकी है । आज मिले मरीजों में दो पुरुष और एक महिला वैशाली नगर भिलाई से, दो महिलाएं कैंप 1 से, एक पुरुष सेक्टर 5 भिलाई से,एक महिला शिवपारा बजरंग नगर से, एक महिला लक्ष्मी मार्केट सुपेला से, एक महिला वार्ड क्रमांक 24 कैंप 2 मिलन चौक पावर हाउस से, एक महिला बोरसी दुर्ग से, एक महिला कैंप 2 रोड 18 से, एक पुरूष सदर बाजार वार्ड क्रमांक 32 दुर्ग से, एक पुरुष मुख नगर से,एक पुरुष कैंप 2 हनुमान मंदिर से, एक पुरुष सेक्टर 2 भिलाई से, एक पुरुष सेक्टर 3 भिलाई से, छह पुरुष नगर निगम जोन 4 खुर्सीपार से, एक पुरुष सेक्टर 8 ए मार्केट से, एक महिला तालपुरी बी ब्लॉक से , दो पुरुष सेक्टर 2 स्ट्रीट 9 भिलाई से,एक पुरुष वार्ड क्रमांक 4 जामुल से, एक महिला खुर्सीपार ज़ोन 2 से, चार महिलाएं और दो पुरुष कैंप 1 भिलाई से, एक पुरुष अहिवारा वार्ड क्रमांक 7 से, एक पुरुष ब्लॉक धमधा से, 1 पुरूष सेक्टर 7 भिलाई से, एक पुरुष स्मृति नगर भिलाई से, एक महिला कैंप 2 गांधी चौक से, एक पुरुष सेक्टर 7 भिलाई से,एक पुरुष स्मृति नगर भिलाई से एक महिला वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव दुर्ग से, तीन पुरुष और दो महिलाएं वैशाली नगर भिलाई से, एक पुरुष बैकुंठ धाम से, एक पुरुष सुपेला भिलाई से,एक पुरुष दीपक नगर दुर्ग से, एक पुरुष सिकोला दुर्ग से, एक पुरुष सेक्टर 3 से, एक पुरुष और दो महिलाएं पाटन, दो पुरुष और एक महिला पेड क़वारन्टीन से, एक पुरुष बटालियन अमलेश्वर से, एक महिला कैलाश नगर भिलाई से एवं अन्य संक्रमित जिले के दूसरे भागों में पाए गए।
