छत के कुंडे से लटकर युवक ने किया आत्म हत्या ,,,

तिल्दा।  शहर और तिल्दा ब्लॉक में कोरोना जैसे महामारी से लोग परेशान है। साथ ही साथ आत्महत्या जैसा केस भी  लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर एक युवक ने अपने ही घर पर छत के हुक में उसमें गले पर गमछा बांधकर फांसी के फंदे में लटक गया।
तिल्द नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी वार्ड क्रमांक 15 में सोमवार की मध्यरात्रि को परमेश्वर निर्मलकर उम्र (30 वर्ष) ने छत के कुंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार, युवक शराब के बगैर नहीं रह सकता था शराब की लत की वजह से उनके बीवी दो बच्चे भी उनसे आठ माह से दूर रह रहे थे परिवार के लोग उसे समझा समझा कर तंग आ गए थे वही मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।आत्महत्या करने की वजह की अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस जांच पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *