मोहन नगर में IPL सट्टा पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार…₹36 हजार नकद व 3 मोबाइल जप्त


दुर्ग। जुआ/सट्टा के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत मोहन नगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹36,100 नगद और 3 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल के पास कुछ लोग आईपीएल मैच पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में सट्टा खिलाने की पुष्टि होने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
ये हैं आरोपी
…..
मोहसिन खान (20), निवासी रिसाई पारा, धमतरी
राहिल खान (23), निवासी रिसाई पारा, धमतरी
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ, सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *