भिलाई आईटीआई में 11 मई को लगेगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

दुर्ग/ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) भिलाई द्वारा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। आगामी 11 मई 2026, सोमवार को आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जी.ई. रोड पावरहाउस भिलाई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा।
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार यह मेला सुबह 09.30 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आईटीआई उत्तीर्ण अंकसूची एवं सर्टिफिकेट, नवीनतम रिज्यूम (बायोडाटा) और आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज के साथ मेला में उपस्थित हो सकते है।

मेला के माध्यम से भर्ती हेतु नियोजक एसीसी लिमिटेड जामुल सीमेंट वर्क्स भिलाई द्वारा फिटर 03, वेल्डर 02, इलेक्ट्रिशियन 02, टर्नर 01, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 01, डीज़ल मैकेनिक 01, नियोजक एसीएमई ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड भिलाई द्वारा इलेक्ट्रिशियन 01, नियोजक सिम्प्लेक्स कास्टिंग्स भिलाई द्वारा फाउंड्रीमैन 04, फिटर 04, वेल्डर 04, टर्नर 02, नियोजक विष्णु केमिकल्स भिलाई द्वारा फिटर 10, इलेक्ट्रिशियन 03 और वोस्लोह बीके कास्टिंग्स लिमिटेड भिलाई द्वारा मशीनिस्ट 01, फिटर 03, कारपेंटर 01, फाउंड्रीमैन 02, मेसन 01 शामिल है।

ःः000ःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *