पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा का फुण्डा में भव्य स्वागत


पाटन। पश्चिम बंगाल में लगातार चार माह तक रहकर जन-जन तक संगठन एवं केंद्र सरकार के संदेश को पहुंचाने और तृणमूल कांग्रेस के भय के माहौल को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा का पश्चिम बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रथम पाटन आगमन पर फुण्डा चौक में जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से सरपंच कुलेश्वर रोशन वर्मा, उपसरपंच राजेंद्र वर्मा, जयनारायण वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल वर्मा, खेमलाल साहू, शंकर यदु, कमल वर्मा, भगवान लाल वर्मा, बल्लागिर गोसाई, दुष्यंत शर्मा, नित्यानिर्मल, शुभम निर्मल, विक्रम यादव, टिकूम यादव, बादल यादव, सागर वर्मा, सुरेंद वर्मा, यश वर्मा, गोपी यादव, विनोद चौधरी, मणिलाल निर्मल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *