पाटन में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न ग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीणों की शिकायतें एवं मांगों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।जारी कार्यक्रम के अनुसार शिविरों का आयोजन निम्न तिथियों एवं स्थानों पर किया जाएगा—07 मई 2026 : घुघवा (क)11 मई 2026 : ठोर14 मई 2026 : मर्श21 मई 2026 : कोही01 जून 2026 : जामगांव आर

जनपद पंचायत पाटन के अधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।प्रशासन का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का प्रभावी निराकरण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *