स्वामी आत्मानंद शास. हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम स्कूल अंजोरा ख दुर्ग में वरिष्ठ व्याख्याता शिवनारायण देवांगन ने प्रभारी प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया। सर्वप्रथम माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात सभी शिक्षक व विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शिवनारायण देवांगन ने कहा कि हमें शासन के बनाए नियमों का पालन करना है, शिक्षा के गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित साथ ही शाला में अनुशासन बनाए रखना है।
इस अवसर पर *अंग्रेजी माध्यम* से व्याख्याता गण प्रेरणा गौतम, कार्तिकेश्वर राठौर, हिमागी साडिल्य शिक्षक गण भावना क्षत्री, नोबल देवांगन,भावना देवांगन, सहा. शिक्षक आनंद दास, मोनिका चन्द्राकर, मेघा, दुर्गा ठाकुर, केसर पटेल,कम्प्यूटर टीचर भाविका साहू ग्रंथपाल, भृत्य स्वाति शर्मा ,स्वीपर चमेली साहू, कृति निषाद ने पद भार ग्रहण पर हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
