दुर्ग। प्रिज़्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन प्रिज़्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महाकाखुर्द, उतई, दुर्ग द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों के लिए “New Innovative Teaching Methods and Approaches” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एक एवं दो मई 2026 को आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य आधुनिक एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को परिचित कराना था। कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ गीता झुंजानी, हेड मिस्ट्रेस, डीपीएस मरोदा रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में वर्तमान शिक्षा प्रणाली में नवाचार की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि बदलते समय के साथ शिक्षण पद्धतियों में परिवर्तन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को छात्र-केंद्रित शिक्षण, गतिविधि आधारित अधिगम, डिजिटल शिक्षण तकनीकों तथा शिक्षण विधियों के महत्व से अवगत कराया।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आधुनिक शिक्षण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। समूह चर्चा, गतिविधि आधारित अधिगम, प्रस्तुतीकरण एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नवीन शिक्षण पद्धतियों को समझा एवं उनका अभ्यास किया। तथा पाठ योजना को अधिक प्रभावशाली कैस बनाए पर विस्तार से चर्चा किया, कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किस प्रकार तकनीक एवं रचनात्मकता के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। डॉ गीता झुंजानी ने कहा कि एक प्रभावी शिक्षक वही होता है जो विद्यार्थियों की रुचि, आवश्यकता एवं क्षमता को समझते हुए शिक्षण को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाए। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं तार्किक सोच का विकास करती हैं। साथ ही उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षण कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा शिक्षा के में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होती है। तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षण कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होती हैं। संस्थान प्रबंधन ख्याति साहू ने बताया कि प्रिज़्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त अंजू शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ अंजना ने समिति को बधाई दी गई। और स्वल्पाहार के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला का सफल मंच संचालन शिक्षिका अल्का गुप्ता के द्वारा किया गया।
प्रिज़्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
