तर्रा स्कूल का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम: 12वीं में 91% रिजल्ट, छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

पाटन।पुरनचंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तर्रा का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 91 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है। परीक्षा में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।कक्षा 12वीं में माही तूरकाने (पिता सुरेश, ग्राम सावनी) ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नूतन साहू (पिता रोशन, ग्राम रवेली) ने 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार कक्षा 10वीं में लीना जांगड़े (पिता प्रताप, ग्राम सावनी) ने 85 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिना यदु (पिता संदीप, ग्राम सावनी) ने 82 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विशेष उपलब्धि के रूप में नूतन साहू ने गणित विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया, जो विद्यालय के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रज्जू सोनी, समस्त सदस्यगण, विद्यालय के प्राचार्य अजय शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *