पी एच ई विभाग की सरकारी गाड़ी की टक्कर से पिता पुत्र की मौत,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,


छुरा -लोहझर मडेली मार्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसा होने से पिता पुत्र की मौत होने की बात सामने आ रहा है।

छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहझर गांव के पास स्थित राइस मिल के पास की घटना है।

इस हादसे में मौके पर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पीएचई विभाग की गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई। मोटरसाइकिल में सवार पत्तियां निवासी चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ जा रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकल ट्रक से जा टकराई वाहन की जोरदार टक्कर में चोवाराम पटेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा भरत पटेल का अस्पताल ले जाते समय मौत हो गया।

108 एम्बुलेंस की मदद से शव को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। सड़क पर सरपट दौड़ती सरकारी गाड़ी से इतनी बड़ी घटना होना विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। बहर हाल मामले की जांच चल रही है।पर एक ही घर के पिता पुत्र की मौत से पूरा परिवार वा गांव सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *