झीट ग्राम में 9 एकड़ चारागाह भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, पंचायत की पहल से मिली बड़ी सफलता

पाटन। ग्राम पंचायत झीट में करीब 9 एकड़ चारागाह भूमि पर पिछले लगभग 10 वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को हटाने में पंचायत को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव एवं ग्रामीण बस्ती के सामूहिक निर्णय के आधार पर यह कार्रवाई की गई।इस संबंध में ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेंद्र राजू साहू के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों का भी सहयोग रहा, जिससे पूरे प्रक्रिया को बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक पूरा किया गया।सरपंच राजू साहू ने बताया कि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग की है, जिसे लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया था। अब कब्जा मुक्त होने के बाद इस भूमि का उपयोग गांव के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।श्री साहू ने कहा कि आने वाले समय में इस जमीन पर सामुदायिक हित के कार्य जैसे चारागाह विकास, खेल मैदान, वृक्षारोपण या अन्य जनहित योजनाएं संचालित की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *