सांसद विजय बघेल को सेलूद के ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम विकास के लिए सौंपी मांगपत्र

पाटन/ ग्राम पंचायत सेलूद के पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारियों ने मिलकर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी से उनके निवास में मिलकर सेलूद के विकास हेतु विस्तार से चर्चा किया गया साथ ही ग्रामीण विकास हेतु मांगपत्र सौंपा गया जिसे बहुत जल्द पूरी करने के लिए आश्वस्त किया l सांसद का दौरा कार्यक्रम के तहत बहुत जल्द सेलूद आगमन की बात कही l सांसद के द्वारा पिछले कार्यकाल में भी बहुत सारी सेलूद की मांगों को पूरा किया था l इस बार भी उन्होंने आश्वस्त किया है कि ग्राम विकास के लिए विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा l मौके पर प्रमुख रूप से खेमलाल साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष, महेश्वर बंछोर शक्तिकेन्द्र संयोजक, रमेश देवांगन एस एस डी सी अध्यक्ष, टामन लाल साहू सोसायटी अध्यक्ष, जयन्त साहू बूथ अध्यक्ष तथा पंचायत प्रतिनिधिगन श्रीमति अनुपमा देवांगन, श्रीमति सुनीता ठाकुर, श्रीमति हेमिन ओगरे, श्रीमति पार्वती ठाकुर, श्रीमति उषा यादव उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *