कांकेर में हुआ IED ब्लास्ट, तीन जवान शहीद, एक घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आईईडी निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट होने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 4 जवान इसकी चपेट में आ गए। गौरतलब हो कि 31 मार्च को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सल गतिविधियों से जुड़ी विस्फोट की यह पहली घटना है।
शहीद जवानों के नाम:
इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी
कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा
कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले
घायल:
कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा (गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी)
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों द्वारा पहले से छिपाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान यह दुखद घटना हुई। पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *