मातृभूमि की सेवा के बाद सेवानिवृत्त जवान संजय वर्मा का ग्राम सेलूद में भव्य स्वागत



पाटन। मातृभूमि की सेवा में वर्षों तक समर्पित रहने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम सेलूद पहुंचे जवान संजय वर्मा का बजरंग चौक में ग्रामीणों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। उनके गांव पहुंचते ही परिजनों, मित्रों और ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और देश सेवा के प्रति उनके योगदान को सराहा।
इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवाओं और बुजुर्गों ने संजय वर्मा के समर्पण और अनुशासन को प्रेरणादायक बताया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि संजय वर्मा ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
संजय वर्मा ने भी सभी ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश सेवा उनके लिए गर्व की बात रही है और अब वे गांव के विकास कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, सरपंच खिलेश मार्कण्डेय, अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन अध्यक्ष किशन हिरवानी, बल्लू राय, राकेश साहू,हेमकुमारी वर्मा, माया वर्मा, नरेंद्र वर्मा ,शीतल वर्मा रानी वर्मा, संगीता वर्मा, प्राची वर्मा, कृष्णकांत टांक,चंदन साहू,अजय वर्मा,योगेश चंदेल, मोहन चंद्राकर,रवि पटेल,कुलदीप शर्मा,दुष्यंत द्विवेदी, पवन चक्रधारी सहित
बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *