तेंदूपत्ता तोड़ने गए 4 ग्रामीण पर जंगली सूअर का हमला,, घायलो में,2 पुरुष वा 2 महिला शामिल,

,खबर हेमंत तिवारी,,,,,✍️

पाण्डुका/ वन परिक्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत पूरे वन परिक्षेत्र में 1 मई से तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम चालू हो गया है और ग्रामीणों का यह मुख्य आय का साधन है इसी के तहत लोग तड़के सुबह ही जंगल की ओर निकल पड़ते हैं और जंगली जानवरों से सामना हो जाता है।भीड़ देख जानवर डर से लोगों के ऊपर हमला कर देते है। और ऐसी घटनाएं हो जाती है।

ऐसा ही कुछ 1 मई की सुबह को हुआ जिसमें पोंड निवासी तीन लोगों के ऊपर जंगली सूअर ने हमला कर दिया तो दूसरा ग्राम कुटेना निवासी एक युवक पर हमला कर दिया जिसमें मोरज कुमार पिता कामता साहू उम्र 23 वर्ष जो पोंड परिसर के वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ते समय जंगली सूअर द्वारा हमला कर घायल कर दिया है जिसे उपचार हेतु वन परिक्षेत्र पाण्डुका के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका भेजा गया था स्थिति गंभीर होने के कारण शासकीय जिला चिकित्सालय गरियाबंद ले जाया गया।

इसी तरह पोंड निवासी टमेश्वर पिता डेरहा धीवर 28 वर्ष सहित रेवा बाई और एक अन्य महिला शामिल है।विभाग के तुरंत पहुंचकर सभी घायलों को सरकारी अस्पताल एवं निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है।एवं सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई क्योंकि जंगलों में लोगों की अचानक भीड़ देख जानवर डर जाते हैं और हमला कर देते हैं इसलिए तड़के सुबह ना जाकर थोड़ा समय में जावे। बहर हाल सभी घायलों की स्थिति में सुधार है। जिस पर वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *