96.8% अंक के साथ तनिषा प्रदेश मेरिट में 8वें स्थान पर,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

राजिम/शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कौंदकेरा की छात्रा कु. तनिषा साहू ने 12वीं (विज्ञान संकाय) में 96.8% अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं ग्राम में हर्ष का माहौल है।प्राचार्य एम. आर. रात्रे ने बताया कि तनिषा शुरू से ही मेधावी एवं मेहनती छात्रा रही है। वह एक किसान परिवार से हैं, उनके पिता संजय साहू खेती करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद तनिषा ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की।तनिषा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य एम आर रात्रे ,शिक्षक अंजू डेकर, दीनूराम यदु, लक्ष्मण राम साहू, मोहनलाल गोयल, सतीश मालवीय, छगन साहू, हरिशचन्द्र निषाद, रितेश पटेल, अजय साव, लक्ष्मी यदु सहित शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *