खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,
राजिम- सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा के मेधावी छात्र नोबेल साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में 97.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है। नोबेल साहू ने पिता रूपनारायण साहू, जो पेशे से शिक्षक हैं, उनका इस मुकाम हासिल करने में काफी मदद किया। उन्होंने 10वीं में 97.83 प्रतिशत हासिल कर परिवार सहित स्कूल का नाम रोशन किया।बुधवार की दोपहर 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के साथ मेरिट सूची में नाम आते ही सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा में हर्ष का माहौल छा गया। प्राचार्य व शिक्षकों ने नोबेल का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। प्राचार्य ने कहा कि नोबेल नियमित छात्र रहा है और शिक्षक पिता के मार्गदर्शन का लाभ उसे मिला।वैज्ञानिक बनने का सपना- नोबेल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया। नोबेल ने बताया कि वह 11वीं में बायोलॉजी लेकर जेईई व नीट की तैयारी कर वैज्ञानिक बनना चाहता है। शिक्षक रूपनारायण साहू ने कहा कि बेटे ने शिक्षक परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया है। नगर में शिक्षा का माहौल बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं
