बेटियों ने फिर साबित किया,,हमसे आगे कोई नहीं,,, टॉप टेन में बनाई जगह,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,


राजिम /जिले के राजिम नगर की बेटियों ने फिर साबित कर दिया और अपने, गरीबी को मात देकर बोर्ड टॉप-10 में बनाई जगह, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 2026 के परीक्षा परिणाम में गरियाबंद जिले की धर्म नगरी राजिम की दो बेटियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह कि दोनों छात्राएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम से हैं ।

कॉमर्स संकाय की छात्रा इशिका निषाद ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं प्रेमिन सोनकर ने 96.40 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे राजिम में जश्न का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि दोनों छात्राएं पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

इशिका और प्रेमिन ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है। दोनों ने सीए और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *