झीट में एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत, 8 बालिकाओं को लगा टीका
पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में आज 8 बालिकाओं को एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगाई गई। यह अभियान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कुमार कठौतिया के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। इसके साथ ही विकासखंड पाटन के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत कर दी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्पणा वर्मा ने बताया कि लगातार काउंसलिंग के चलते लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सबसे अधिक स्तन कैंसर पाया जाता है, जबकि दूसरे स्थान पर सर्वाइकल कैंसर है। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण वायरस के वैरिएंट 16 और 17 से बचाव में प्रभावी है।उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को यह वैक्सीन लगाना अधिक लाभकारी होता है और इससे कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है
।इस वैक्सीनेशन अभियान में एलएचवी श्रीमती मधु देवांगन, श्रीमती प्रेम राजकुमारी, सुपरवाइजर जे.आर. मार्कण्डेय, स्टाफ नर्स श्रीमती भूमिका देवांगन, श्रीमती नीलम, मितानिन श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्रीमती हीरा साहू एवं जेएसए याज्ञवल्क्य देशमुख की सराहनीय भूमिका रही।
