राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गुंजन साहू ने जीता सिल्वर मेडल

पाटन। नगर की छात्रा गुंजन साहू ने 29 अप्रैल 2026 को सेक्टर-9 महिला महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। गुंजन मुरली साहू की पुत्री हैं और आरव कराते एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। अपने कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लिया, जिसका परिणाम इस उपलब्धि के रूप में सामने आया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच उन्होंने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए फाइनल तक पहुंचकर यह सम्मान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, तहसील साहू संघ पाटन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश साहू, खेमलाल साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, कमलेश्वरी साहू, हरिशंकर साहू, गायत्री साहू, रामनारायण साहू, पारखत साहू सहित अन्य ने गुंजन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, कोच युवराज कुमार साहू ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *