पाटन। स्वामी आत्मानंद मेमोरियल स्कूल पाटन की छात्रा तनुजा यादव ने कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।तनुजा, ग्राम पाटन के किसान तोरण यादव एवं दानेश्वरी यादव की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। दादा-दादी सहित समस्त परिजनों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।तनुजा की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और परिचितों ने भी उन्हें बधाई दी और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
तनुजा यादव ने 12वीं कॉमर्स में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया पाटन का मान
