वेदान्त वर्मा ने 91.4% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

  • पढाई के साथ खेलकुद डांस डाइंग सहित सभी विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहता है

पाटन। दीपशिखा विद्यालय उतई के छात्र वेदान्त वर्मा ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा में 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।वेदान्त वर्मा, पिता तोरण वर्मा, न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं, बल्कि खेलकूद, डांस और ड्राइंग सहित सभी गतिविधियों में भी उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि वेदान्त एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र हैं।इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों—पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, सरपंच खिलेश मारकंडे, उपसरपंच राकेश साहू, ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेंद्र बंछोर, महेश्वर बंछोर, दिलीप बंछोर, त्रिभुवन यदु, बलराम वर्मा, श्यामू वर्मा, ममता वर्मा, पुष्पा वर्मा, रुक्मणी वर्मा, किरण वर्मा और रीतेश वर्मा—ने वेदान्त को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *