सम्मान समारोह का बहिष्कार करेंगे रविशंकर विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारी

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 1 मई 2026 को आयोजित स्थापना दिवस के सम्मान समारोह का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय पेंशनर्स कल्याण संघ की 17 अप्रैल को हुई बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया था।संघ के प्रांताध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवं महासचिव शिरिष त्रिवेदी ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों, विशेषकर सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन निर्धारण, अर्जित अवकाश नगदीकरण और सीपीएफ राशि के समय पर भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में भुगतान महीनों से लेकर एक वर्ष तक लंबित है और वेतनमान के मामले में भेदभाव भी किया जा रहा है।इन्हीं कारणों से सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह में शामिल नहीं होंगे। संघ ने इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालय प्रशासन को भी अवगत करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *